मै विकास दुबे हूँ कानपुर वाला- पकड़ा गया पर हेकड़ी जस की तस, राजनीति भी शुरू  

Spread the love

विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है, पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास के होने की सुचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जब वह उसे पकड़कर गाडी तक लायी तब भी वह अपनी हेकड़ी दिखाने से बाज़ नहीं आया, पकडे जाने के बाद भी विकास दुबे के चेहरे पर कोई डर या शिकन तक नहीं दिखाई दी बल्कि वह ज़ोर से चिल्लाया कि मै विकास दुबे हूँ कानपुर वाला। उसके चेहरे पर खौफ नहीं दिखा, विकाश को देखकर नहीं लग रहा था की उसे गिरफ्तार होने का या फिर कानून का खौफ है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की उन्होंने बताया इस गिरफ्तारी को मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया और कहा की विकास दुबे अभी मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। 
कानपुर शूटआउट के मुख्य अपराधी विकास दुबे की जिस तरह गिरफ्तारी हुई है उसे लेकर अब सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस घटना पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है की विकास दुबे गिरफ्तार हुआ है या उसने सरेंडर किया है। उन्होंने इस सवाल के साथ ही यह मांग भी कि है की विकास दुबे की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड ) सार्वजानिक की जाय।   


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *