कोरोना अपडेट उत्तराखंड 

Our News, Your Views

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 78 नए मामले सामने आए है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3686 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 736 एक्टिव केस हैं। वहीं 2867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 1815 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2595 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 5837 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।

आज देहरादून में 12, हरिद्वार जिले में 22, पौड़ी में 03, टिहरी में 05, उधमसिंह नगर में 34 व उत्तरकाशी में 02 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज 11मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है, सभी 11 मरीज नैनीताल जनपद से डिस्चार्ज हुए हैं।

14 जुलाई शाम 7 बजे के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिलेवार कोरोना संक्रमित मरीजो की कुल संख्या निम्न है ।

1.अल्मोड़ा – 203
2.बागेश्वर – 95
3.चमोली – 78
4.चंपावत- 71
5.देहरादून- 889
6.हरिद्वार- 399
7.नैनीताल- 583
8.पौड़ी गढ़वाल- 172
9.पिथौरागढ़- 70
10.रुद्रप्रयाग -67
11.टिहरी गढ़वाल- 437
12.उधमसिंह नगर – 528
13.उत्तरकाशी – 94


Our News, Your Views