पंखे से लटकता मिला ऐक्टर समीर शर्मा का शव

Our News, Your Views

खबर है की टीवी ऐक्टर और मॉडल समीर शर्मा मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए। समाचार पत्र मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक बॉडी की हालत देख पुलिस को अंदेशा है की समीर शर्मा ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली। रात में ड्यूटी में राउंड मारते वक्त वाचमैन ने बॉडी को देखा और सोसाइटी मेंबर्स  बताया। हालाँकि मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला,बॉडी को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है।
मलाड पुलिस के मुताबिक समीर शर्मा जिस अपार्टमेंट में रह रहे थे उन्होंने वो इसी साल किराये पर लिया था।समीर शर्मा ने “ये रिश्ते हैं प्यार के “,”कहानी घर घर की”, और “वो रहने वाली महलों की” जैसे टीवी शो में काम किया है।


Our News, Your Views