‘रेड अलर्ट’-मौसम विभाग

Our News, Your Views

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है जिसे लेकर मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। वहीं इसके साथ मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

उत्तराखंड के लिए अगले दो दिन गुरुवार और शुक्रवार देहरादून सहित नौ जिलों में मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 13 और 14 अगस्त तक प्रदेश में अधिकांश जगह बारिश हो सकती है। गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली और कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों में तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अत्याधिक बारिश होने की आशंका है। 15 और 16 अगस्त को भी बारिश की संभावना है।


Our News, Your Views