उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने मारी बाजी
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।
बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए।
हाईस्कूल में अक्षत गोपाल बने प्रदेश टॉपर
हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
- ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे (नैनीताल) ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- योगेश जोशी (बागेश्वर) 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- बालिकाओं की मेरिट सूची में भूमिका पांडे शीर्ष पर रहीं।
इंटरमीडिएट में संयुक्त टॉपर
इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की गीतिका पंत और यूएस नगर के भानजुराम इंटर कॉलेज की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप किया।
पास प्रतिशत में भी बेटियों का दबदबा
- हाईस्कूल पास प्रतिशत: 92.10%
- छात्र: 88.03%
- छात्राएं: 96.08%
- इंटरमीडिएट पास प्रतिशत: 85.11%
- छात्र: 81.93%
- छात्राएं: 88.09%
पंजीकरण और परीक्षा आंकड़े
डॉ. मुकुल सती के अनुसार इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
- हाईस्कूल: 1,12,266 छात्र
- इंटरमीडिएट: 1,02,986 छात्र
इसके साथ ही वर्ष 2025 की परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) के नतीजे भी जारी किए गए। इसमें 847 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें हाईस्कूल के 239 और इंटर के 279 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
ऐसे देखें रिजल्ट
परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
