उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 निरीक्षकों के तबादले, चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला कार्रवाई की गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने 39 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश के तहत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में तैनात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन सभी अधिकारियों को नए जनपदों में तैनाती दी गई है।
दरअसल, निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार एक ही जिले में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक तैनात अधिकारियों के तबादले किए जाने हैं। इसी व्यवस्था के तहत उन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने वर्तमान नियुक्ति जनपद में पिछले चार वर्षों की अवधि के दौरान तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस तबादला सूची में सबसे अधिक बदलाव देहरादून और हरिद्वार जिले से जुड़े हैं। हरिद्वार से कई निरीक्षकों को पहाड़ी जिलों में भेजा गया है, जबकि देहरादून से भी निरीक्षकों को पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पहाड़ी जिलों से कुछ निरीक्षकों को हरिद्वार और देहरादून भेजा गया है।
इन 39 पुलिस निरीक्षकों के हुए तबादले
हरिद्वार से अन्य जिलों में
-
राम किशोर सकलानी – रुद्रप्रयाग
-
नरेंद्र सिंह बिष्ट – चमोली
-
मनीष उपाध्याय – टिहरी
-
मनोहर सिंह – देहरादून
-
दिग्पाल कोहली – उत्तरकाशी
-
शांति कुमार – देहरादून
-
कमल मोहन सिंह – देहरादून
-
गोविंद कुमार – रुद्रप्रयाग
-
देवेंद्र सिंह रावत – उत्तरकाशी
-
वीरेंद्र चंद्र रमोला – देहरादून
-
प्रदीप बिष्ट – टिहरी
देहरादून से अन्य जिलों में
12. संपूर्णानंद गैरोला – पौड़ी
13. वीरेंद्र सिंह नेगी – उत्तरकाशी
14. गिरीश चंद्र शर्मा – रुद्रप्रयाग
15. खुशीराम पांडे – उत्तरकाशी
16. अरविंद कुमार – पौड़ी
17. देवेंद्र सिंह चौहान – टिहरी
18. गजेंद्र बहुगुणा – पौड़ी
19. कैलाश चंद्र भट्ट – हरिद्वार
20. हरिओम राज चौहान – चमोली
21. पंकज देव रानी – हरिद्वार
22. कुलदीप रावत – चमोली
23. राजेंद्र सिंह खलिया – हरिद्वार
24. प्रदीप कुमार राणा – टिहरी
25. प्रदीप सिंह रावत – हरिद्वार
उत्तरकाशी से अन्य जिलों में
26. बसंत पांडेय – टिहरी
27. मनोज असवाल – हरिद्वार
चमोली से अन्य जिलों में
28. नरेंद्र सिंह – टिहरी
29. राकेश चंद्र भट्ट – हरिद्वार
टिहरी से अन्य जिलों में
30. संजय मिश्रा – हरिद्वार
31. देवराज शर्मा – चमोली
32. प्रवीन्द्र सिंह रावत – रुद्रप्रयाग
33. अजय कुमार जाटव – हरिद्वार
34. प्रताप सिंह – रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग से अन्य जिलों में
35. सुरेश चन्द्र बलूनी – देहरादून
36. मनोज कुमार नेगी – उत्तरकाशी
पौड़ी से अन्य जिलों में
37. सुधीर कुमार – चमोली
38. मोहम्मद अकरम अंसारी – उत्तरकाशी
39. नन्द किशोर भट्ट – हरिद्वार
चुनाव से पहले अहम मानी जा रही कार्रवाई
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनपदों में लंबे समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण से चुनावी व्यवस्था में निष्पक्षता बनाए रखने और प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
