कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही- किशोर उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटाया।

Our News, Your Views

राजनीतिक पार्टियों में चुनावी घमासान बढ़ने लगा है, तमाम पार्टियां अपने नफे-नुकसान के अनुसार रणनीतियां बनाने लगी है इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने एक पुराने खांटी कांग्रेसी से किनारा करने का मन बना लिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है।  प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। इस कार्यवाही को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है।


Our News, Your Views