मकर संक्रांति स्नान पर प्रतिबंध,सीमा से लौटा दिए जाएंगे श्रदाल-प्रशासन सख्त

Our News, Your Views

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव का साया मकर संक्रांति स्नान पर भी पड़ने लगा है और जिला प्रशाशन इसे लेकर सचेत हो गया है। वैसे तो प्रशासन मकर सक्रांति स्नान को पहले ही प्रतिबंधित कर चुका है वहीं अब श्रदालुओं को जिले के अंदर आने और गंगा घाटों तक पहुंचने से रोकने के लिए भी तैयार हो गया है।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने सभी उपजिलाधिकारियों को बॉर्डर से ही श्रदालुओं को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। इनके अलावा मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांट दिया है।इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट को हरकी पैड़ी क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाने ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों तक श्रदालुओं को नही जाने दिया जाएगा।


Our News, Your Views