Advt.
Advt.
Advt.

हरिद्वार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 16 सितंबर को रोजगार मेला; 400 पदों पर भर्ती का अवसर

Our News, Your Views

हरिद्वार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 16 सितंबर को रोजगार मेला; 400 पदों पर भर्ती का अवसर

हरिद्वार: नौकरी की तलाश कर रहे हरिद्वार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन योग्यता वाले युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी ये दस्तावेज साथ लेकर आएं

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेला

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर पहुंचने की अपील की गई है। रोजगार मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

करीब 400 रिक्तियों के लिए आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला हरिद्वार के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।


Our News, Your Views