बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला, बनने लगी चुनावी रणनीतियां

Spread the love

अनुसूचित जाति विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने रण तैयार कर लिया है। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। वहीँ अब बागेश्वर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।भाजपा पहले ही चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विस उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। बीते 26 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया था। जिस कारण बागेश्वर उपचुनाव कराया जाना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। दोनों पार्टियों ने नुमाइश खेत मैदान पर जनसभा भी आयोजित की है। फिलवक्त भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। जहाँ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पर भाजपा ने अपना दांव खेला है वहीँ कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आए बसंत कुमार पर दांव खेला है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उपचुनाव में दोनों ही दल प्रचार व संपर्क तेज कर दिया है।

करन माहरा-प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस-

“भाजपा कार्य काल से लोग परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर उपचुनाव में प्रत्याशी को उतारा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा”

https://themountainstories.com/bageshwar-assembly-by-election-bjp-congress-candidates-declared-checkmate-strategy-ready10169-2/10169/


Spread the love