दुकान में हुआ बड़ा धमाका, 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the love

एक बड़े हादसे की खबर थाना रायपुर क्षेत्र के किद्दु से है, यहाँ एक कबाड़ी की दुकान पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 05 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट होने से सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना रायपुर पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं।

आज राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके में एक बड़े धमाके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया जब एक कबाड़ी कि दुकान में ब्लास्ट की आवाज गूंजी बताया जा रहा है कि दुकान पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 05 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। धमाका सुनाई देने से लोग सहम गए। धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जिसके बाद टीमें मौके के लिए रवाना हुई।

धमाके से दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोग दुकान में कबाड़ बेचने आए थे। बताया जा रहा है कि धमाका मोर्टार के गोले को तोड़ते वक्त हुआ। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से अधिकृत रूप से यह नहीं बताया गया है कि विस्फोट किस वस्तु में हुआ था। बम निरोधक दस्ता इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।


Spread the love