मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, जानें क्या हुए महत्वपूर्ण फैसले

Spread the love

सचिवालय में आज (बृहस्पतिवार ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें 30 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित सहित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लगी है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हुए।

कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु ये रहे—

1- चमोली जिले के घाट विकासखंड को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
2- नगर पंचायत कीर्ति नगर का सीमा विस्तार किया जायेगा।
3- वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मंजूरी मिली है। जिसमे घायल को 15 हज़ार, गम,भीड़ रूप से       घायल को एक लाख व मौत होने पर 6 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
4- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गयी है, अब शोध करने वाले छात्रों को            5000 रुपये दिए जाएंगे।
5- विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल       में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका।
6- पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल      एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा।
7- खेल विभाग की 2023 की नई नियमावली आएगी।
8- उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एन्ड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड का एक्ट बनेगा। अगले विधानसभा सत्र में आएगा। सभी             विभाग के साथ मिलकर पीपीपी प्रोजेक्टआसानी से होंगे।
9- परिवहन विभाग: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों का आधा किराया माफ होगा। सरकार उसकी प्रतिपूर्ति           देगी। जहां भी उत्तराखंड रोडवेज की बस जाती होंगी वहां इसका लाभ मिलेगा।
10-मनरेगा में बीडीओ की पावर को बढ़ाया गया है।


Spread the love