मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2023 के मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में, द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से कराया गया था सर्वे

Spread the love

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार लोकप्रियता के पायदान पर शीर्ष की और कदम बढ़ा रहे हैं। आपको बता दें कि, वर्ष 2023 के मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना स्थान बनाया है। दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से देश के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस को जानने के लिए मुख्यतः राजनीतिज्ञों, उद्यमियों, अभिनेताओं एवं खिलाड़ियों के मध्य सर्वे कराया गया था। इस सर्वे की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह दूसरे और एस जयशंकर तीसरे पायदान पर हैं। सर्वे के पॉवर पंच में बताया गया है कि मुख्यमंत्री धामी ने परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों, अंकिता भंडारी मर्डर केस और जोशीमठ आपदा जैसी चुनौतिपूर्ण मामलों में त्वरित और तेज फैसले लेकर इन पर काबू पाया और जनता के भरोसे को बरकरार रखा। यह पुष्कर सिंह धामी जी के लिए एक विशेष उपलब्धि है, साथ ही द इंडिडन एक्सप्रेस ने सर्वे में बताया है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में धामी भाजपा को उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटें जीताने में कामयाब रहे। अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में धामी की निर्विवाद छवि के कारण भाजपा आलाकमान के लिए वे सीएम पद की पहली पसंद बने।

आपको यह भी बता दें अभी हाल ही में हुए “न्यूज़ एरिना इंडिया” के सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब भी पाया था। न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले जनता से राय भी ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था, जिसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई थी। वहीँ इससे पहले हुए ABP न्यूज़ के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखण्ड के सीएम ने 6वां स्थान पाया था। आपको बता दें मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं और अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं साथ ही अपनी कार्यकुशलता से ही उन्होंने कई मिसाल कायम की है। ऐसे में एक बार पुन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह उपलब्धि उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का पल लेकर आई है।


Spread the love