मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर, प्रदेश में दायित्वों को लेकर चर्चा…..

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वह केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री रविवार को ही दिल्ली से लौटे थे। अपने पहले तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने अन्य कुछ केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के लिए समय मांगा था, लेकिन तब कुछ मंत्री उपलब्ध नहीं हो पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब मुख्यमंत्री का केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के कार्यक्रम तय हो गए हैं, केन्द्रीय मंत्रियों के कार्यालयों से यह सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बना।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री अधिकारियों की टीम के साथ फिर दिल्ली रवाना हो गए, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान राज्य सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद दायित्वों की घोषणा कर सकते हैं। शुक्रवार तक वह दून लौट सकते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *