मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राहुल गांधी पर तंज, दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज किया कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा  ने राहुल की दाढ़ी  पर उनकी तुलना ईराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की थी। धामी ने राहुल की बड़ी हुई दाढ़ी को लेकर कहा की कोई केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता।

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के दाड़ी बढ़ाए जाने से जुड़े प्रसंग पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत है। मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन चाहिए, त्याग चाहिए, कर्म चाहिए,आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति कभी ये नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए आप में देश का नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी की इन दिनों खासी चर्चा हो रही है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनके इस लुक को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का चेहरा ‘‘सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए।’’ असम के सीएम हेमंत विस्वा शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी लुक पर बयान दिया था। जिसके बाद उस पर काफी बवाल मचा था। उन्होंने कहा था की चेहरा बदलना बुरा नहीं है लेकिन ये ऐसा होना चाहिए जिसमे महात्मा गांधी ,सरदार पटेल दिखाई दे  ऐसा चेहरा नहीं होना चाहिए कि सद्दाम हुसैन  दिखाई दे।

राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर भाजपा नेताओं द्वारा तंज कसे जाने पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गांधी नीत ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता से बौखलाई भाजपा द्वारा कांग्रेस पर ऊल-जुलूल बातों को लेकर हमले किए जा रहे हैं।उन्होंने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को राहुल गांधी की दाढ़ी के बजाय आम आदमी की गाड़ी की चिंता करनी चाहिए।


Spread the love