“आप” के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल- आम आदमी पार्टी सकते में!

Spread the love

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आज (मंगलवार) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए।
बता दें कि दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आप के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के मुख्यमंत्री दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा लिया था। वहीं अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आप का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दीपक बाली ने अपने समर्थकों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Spread the love