देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख को पार कर गयी है और दिनों दिन यह रिकॉर्ड बनाता आंकड़ा अब डराने लगा है। कोविड-19 की तेजी के संक्रमण का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आखिरी 10 लाख केस महज 11 दिनों में आए हैं जबकि दो महीने के भीतर 40 लाख केस बढ़े हैं। ऐक्टिव केसों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। इस जानलेवा बीमारी ने अबतक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 39,26,096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राहत की बात यह है कि सरकार के अनुसार दुनिया में भारत रिकवरी के मामले में सबसे आगे है।

बता दें कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां ऐक्टिव केसों की संख्या 5,000 से कम है। इसके अलावा देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां ऐक्टिव केसों की कुल संख्या 5,000 और 50,000 के बीच है, जहां ऐक्टिव केसों की संख्या 50,000 से अधिक है। जबकि ऐसे मात्र चार राज्य आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस बीमारी से ग्रसित होने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। यहाँ ऐक्टिव केसों की संख्या 50,000 से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 83,809 नए मरीजों के मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 49,30,236 हो गई थी जबकि एक दिन में 1054 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 80,776 हो गई थी। हालांकि रात तक भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 50,05,963 हो चुकी थी जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 81,989 पहुंच गया था। इस महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 39,26,096 हो गया है।

वहीँ अगर देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की बात करें तो पिछले दो महीने काफी डरावने रहे हैं। देश में 1-10 लाख केस 167 दिनों में हुए थे जबकि 10-20 लाख केस महज 21 दिनों में पहुंच गए 20-30 लाख केस 16 दिन, 30-40 केस 13 दिन और 40-50 लाख केस 11 दिन में पहुंच गए। भारत कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।

मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। रिकवर होने वालों की अधिक संख्या के कारण ठीक हो चुके मरीजों और ऐक्टिव मरीजों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर अब 22 लाख के पार चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है।
किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज देखिये–
राज्य | ऐक्टिव केस | ठीक हुए | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 252 | 3243 | 51 |
2. | आंध्र प्रदेश | 95072 | 467139 | 4912 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 1732 | 4379 | 10 |
4. | असम | 28161 | 113133 | 469 |
5. | बिहार | 14113 | 143350 | 822 |
6. | चंडीगढ़ | 2728 | 5170 | 93 |
7. | छत्तीसगढ़ | 31505 | 31931 | 555 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव | 255 | 2488 | 2 |
9. | दिल्ली | 28812 | 184748 | 4744 |
10. | गोवा | 5173 | 19129 | 290 |
11. | गुजरात | 16407 | 93883 | 3210 |
12. | हरियाणा | 20079 | 72587 | 975 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 3364 | 3364 | 77 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 3364 | 3364 | 3364 |
15. | झारखंड | 3364 | 3364 | 555 |
16. | कर्नाटक | 99222 | 3364 | 7265 |
17. | केरल | 3364 | 3364 | 49 |
18. | लद्दाख | 3364 | 3364 | 40 |
19. | मध्य प्रदेश | 3364 | 3364 | 1762 |
20. | महाराष्ट्र | 290716 | 740061 | 29531 |
21. | मणिपुर | 1638 | 6191 | 46 |
22. | मेघालय | 1623 | 2075 | 26 |
23. | मिजोरम | 598 | 830 | 0 |
24. | नगालैंड | 1172 | 3901 | 10 |
25. | ओडिशा | 31539 | 118642 | 626 |
26. | पुदुचेरी | 118642 | 118642 | 118642 |
27. | पंजाब | 118642 | 118642 | 118642 |
28. | राजस्थान | 16654 | 118642 | 118642 |
29. | सिक्किम | 567 | 1505 | 14 |
30. | तमिलनाडु | 47012 | 447366 | 8381 |
31. | तेलंगाना | 30532 | 127007 | 974 |
32. | त्रिपुरा | 7429 | 11536 | 200 |
33. | उत्तराखंड | 10519 | 21040 | 414 |
34. | उत्तर प्रदेश | 68122 | 239485 | 4429 |
35. | पश्चिम बंगाल | 23624 | 175139 | 3945 |
कुल | 986598 | 3780107 | 79722 |
I appreciate you sharing this article post. Want more.
Thank you ever so for you blog post.
Really appreciate you sharing this blog. Keep writing.
Very informative article. Great.
I got this site from my pal who told me on the topic of
this web page and at the moment this time I
am browsing this web page and reading very informative articles at this place.
Looking forward to reading more. Great blog post.Really looking forward to read more. Keep writing.
I loved your blog post.Really thank you! Great.
Thanks again for the blog post. Much obliged.
Really enjoyed this article post.Thanks Again. Keep writing.
Thanks for sharing, this is a fantastic blog article.Really looking forward to read more. Great.
Very good article.Really thank you! Really Cool.
Looking forward to reading more. Great blog post.Really thank you! Fantastic.
Say, you got a nice blog.Really thank you!