‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अभियान का शुभारंभ

Spread the love

देश के नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने के लिए प्रेरित करने को केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। उत्तराखंड भाजपा ने आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है, सोमवार को सीएम धामी, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस अभियान की शुरुआत की। हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।

आज देहरादून स्थित सीएम हाउस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान तमाम भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं। उत्तराखंड में भाजपा ने एक लक्ष्य रखा है कि राज्य के लगभग 20 लाख घरों में वह तिरंगा लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।

बता दें कि भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान” के तहत देश भर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए केंद्र सरकार संस्कृति मंत्रालय ने तमाम राज्यों और व्यापारिक संगठनों से तिरंगा अभियान में भागीदारी के लिए संपर्क किया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में भी बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बाद अब दिन और रात, दोनों समय तिरंगा फहराया जा सकता है. पहले सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही तिरंगा फहराया जा सकता था। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा फहराने के लिए 27 करोड़ तिरंगे की उपलब्धता का लक्ष्य रखा है।


Spread the love