मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी नई टीम का गठन भी शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नौकरशाही में फेरबदल की शुरुआत मुख्य सचिव के पद से शुरु की है। मुख्य सचिव के पद पर वह ओमप्रकाश की जगह सुखबीर सिंह सिधूं को ले आए हैं, तो वहीं अब आईएएस आनंद बर्द्धन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। आनंद बर्द्धन इस के पास अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण, उच्च शिक्षा जलागम तथा अवस्थापना विकास आय़ुक्त उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रियों को जिलों का प्रभार भी सौंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here