नैनीताल हाई कोर्ट बंद-कोरोना संक्रिमित मिला

Our News, Your Views

प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है आये दिन कई विभागों में अधोकरियों कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई विभागों में कुछ समय के लिए एहतियातन विभागों को बंद किया गया है ऐसे में उत्तराखंड के नैनीताल से खबर है कि नैनीताल हाइकोर्ट में कोरोना का मामला आने के बाद हाइकोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि समीक्षा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर व्यापक जनहित में कोर्ट बंद करने की जानकारी दी गई है। मंगलवार के केस अब 27 अगस्त को लिस्टेड होंगे। इस बीच पूरे न्यायालय को सेनिटाइज किया जाएगा। कोर्ट में कोरोना केस आने से न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों व अधिवक्ता वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि कोर्ट में अधिकांश मामलों की सुनवाई ऑनलाइन चल रही थी।


Our News, Your Views