अब सताने लगी गर्मी, जानिए क्या है गर्मी का अपडेट?

Spread the love

राज्य में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है, बीते करीब एक सप्ताह से चटख धूप खिल रही है। पारा अब पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगा है। शुक्रवार को इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिन चिलचिलाती गर्मी अभी और सताएगी, मौसम पूर्वानुमान की माने तो उत्तराखंड के सभी जिलों में तापमान में और इजाफा होगा।

उत्तराखंड में शुष्क मौसम और चटख धूप अब सताने लगी है। चटक धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम पूर्वानुमान की माने तो अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है और अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में और वृद्धि हो सकती है।। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में 17 और 18 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बौछारों और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 10 दिन के भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।


Spread the love