तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए जारी लिस्ट पर उठ रहे सवाल, लिस्ट में भाजपाई पृष्ठभूमि के लोगों के नाम भी शामिल…

Spread the love

उत्तराखण्ड सरकार के महिला बाल विकास विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष दिए जा रहे तीलू रौतेली पुरस्कार को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं, पुरस्कार को लेकर जो लिस्ट सामने आई है, उसमें कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी का नाम भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है तो वहीं सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र मे कार्य के लिए देहरादून से अनुराधा वालिया का नाम भी लिस्ट में शामिल है। अनुराधा भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार- डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान शिक्षा एवं महिला जागरुकता के क्षेत्र में, श्यामा देवी महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर आर्थिक उत्थान में सहयोग, अनुराधा वालिया सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य, डॉ. कंचन नेगी अंतर्राष्ट्रीय विश्व स्तर पर प्रशंसित शिक्षाविद प्रशिक्षक अनुसंधान और विकास विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकारिता, रीना रावत पर्वतारोहण के क्षेत्र में, वन्दना कटारिया ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी, चन्द्रकला तिवाड़ी कोविड-19 के अंतर्गत सामाजिक कार्य तथा जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री वितरण, नमिता गुप्ता, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में सामाजिक कार्य, बिन्दुवासिनी, गैर सरकारी संगठन के माध्यम से सामाजिक कार्य, उमा जोशी, सामाजिक कार्य/ दिव्यांग संबंधी कार्य 75 प्रतिशत दिव्यांग, रूचि कालाकोटी खेल क्षेत्र (ताईक्वांडो), ममता मेहता, मशरूम की खेती एवं अन्य सामाजिक कार्य, अंजना रावत स्वरोजगार के क्षेत्र में, पार्वती किरौला समाज सेवा एवं कोविड कार्य, कनिका भण्डारी, खेल क्षेत्र (ताईक्वांडो) में अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता, भावना शर्मा, महिला स्वास्थ्य स्वरोजगार एवं महिला जागरूकता के क्षेत्र में, बबीता पुनेठा कोरोना योद्धा, दीपिका बोहरा सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य, दीपिका चुफाल सामाजिक एवं राजनैतिक कार्य, रेखा जोशी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य, रेनू गड़कोटी सामाजिक कार्य, पूनम डोभाल कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन।

इन्हें मिलेगा आंगनबाड़ी पुरस्कार- गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, पुष्पा पाटनी, गीता चन्द, गलिस्ता, अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, सुमन पवार, राखी, सुषमा गुंसाई,आशा देवी, दुर्गा बिष्ट, सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विस्वास, हन्सी धपोला, गायत्री दानू, हीरा भट्ट, सुषमा पंचपुरी, सीमा देवी।

तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत 31 हजार और आंगनबाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रूपए प्रदान किए जाते हैं। 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्मदिवस के अवसर पर एक समारोह के दौरान यह सभी पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों दिए जाएंगे।


Spread the love

One thought on “तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए जारी लिस्ट पर उठ रहे सवाल, लिस्ट में भाजपाई पृष्ठभूमि के लोगों के नाम भी शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *