Ram Mandir Pran Pratishtha: अपने घरों में दीप जलाकर करें रामलला का स्वागत, पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील

Spread the love

symbolic photo
symbolic photo

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद समूचे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास का माहौल है। वहीं, पीएम मोदी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर रामलला का स्वागत करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम!

symbolic photo

मालूम हो कि पीएम मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश विदेश से आए करीब 7000 से अधिक लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि रामलला की मूर्ति के अनावरण का पल न केवल विजय का, बल्कि विनम्रता का भी अवसर है।

symbolic photo

उन्होंने कहा कि राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंग। अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है। यही समय है सही समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि हर युग के लोगों ने भगवान राम का अनुभव किया है। पिछले 11 दिनों में मुझे अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग राज्यों में रामायण सुनने का अवसर मिला है।


Spread the love