राहत भरी खबर! -अब 719 रुपिये में होगा कोरोना एंटीजेन टेस्ट

Our News, Your Views

कोरोना काल मे बहुत महंगे कोरोना एंटीजेन टेस्ट करने को मजबूर  कोरोना के मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक राहत भरी खबर है कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के एंटीजन रैपिड टेस्ट के लिए रेट तय कर दिए हैं। अब निजी टेस्टिंग लैब 719 रूपए में एंटीजन टेस्ट करेंगे। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं, आदेश में साफ लिखा है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट 719 रूपए में किया जायेगा और आदेश का उलंघन होने की दशा में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि निजी प्रयोगशालाओं को सभी परीक्षण के पश्चात आईसीएमआर के पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के अतिरिक्त संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं स्टेट सर्विलांस अधिकारी को रिपोर्ट की एक प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।


Our News, Your Views