बद्रीनाथ (चमोली), 4 मई 2025/ आज रविवार प्रातः शुभ मुहूर्त में बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के साथ भगवान विष्णु के इस दिव्य धाम के दर्शन किए।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और राज्य की सुख समृद्धि की… pic.twitter.com/arvx8QAhbo
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 4, 2025
भव्य पुष्पवर्षा और 15 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर मंदिर को लगभग 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया।
जय श्री बदरी विशाल!
चारधामों में से एक, करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र, भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार की दिव्य ध्वनि के मध्य, पूर्ण विधि-विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का… pic.twitter.com/CmLM4lDQiH
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल की विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से भी संवाद किया।
“हम सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हैं। भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि सभी की यात्रा मंगलमयी और सुरक्षित हो।”
— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।