आज गंगा दशहरा, गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Spread the love

आज गंगा दशहरा है,  इस दिन गंगा जी में स्नान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग का निर्माण होगा। इस शुभ दिन पर मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देवी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है. इस स्नान पर्व पर हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी है।

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आज गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देवी गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं।

चित्र- ओम जोशी

धार्मिक मान्यता है कि गंगावतरण की इस पावन तिथि के दिन गंगाजी में स्नान करना बेहद कल्याणकारी होता है। गंगा दशहरा पर्व का महत्व स्नान और दान से जुड़ा है। गंगा स्नान से करीब दस हजार पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन विष्णुपदी, पुण्यसलिला मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ, अतः यह दिन ‘गंगा दशहरा’ या जेठ का दशहरा के नाम से भी प्रचलित है। गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन पितरों का निमित्त तर्पण करना शुभ माना जाता है। इससे पितरों को शांति मिलती है। इस दिन श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन केला, नारियल, सुपारी, आम और हाथ का पंखा दान किया जाता है। इस दिन आप गंगा चालीसा, गंगा स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी और लाइफ में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है।

चित्र साभार -सोशल मीडिया

गंगा दशहरा पर घर में कैसे पूजन—

  1. गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान कर मंदिर में दीपक जलाएं।
  2. इस दौरान मां गंगा का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
  3. गंगा पूजन में हर चीज को 10 की संख्या में रखें।
  4. जैसे 10 दीपक, 10 फूल, 10 पान के पत्ते, 10 फल और 10 प्रकार के नैवेद्य आदि मां को अर्पित करें।
  5. गंगाजल का छिड़काव अपने घर में करें और गंगा स्त्रोत का पाठ करें।
  6. देवी गंगा के निमित्त गंगा आरती करें और मन में उनका ध्यान करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य करें।

Spread the love