Advt.
Advt.
Advt.

UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 15 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित; नई भर्तियों के विज्ञापन भी होंगे जारी

Our News, Your Views

UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर, 15 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित; नई भर्तियों के विज्ञापन भी होंगे जारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी राहत देते हुए समूह-ग की विभिन्न भर्तियों का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 15 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं, जबकि कई नई भर्तियों के विज्ञापन भी इसी वर्ष जारी किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का सिलसिला सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 फरवरी 2027 तक चलेगा।

आयोग के सचिव एन.एस. डुंगरियाल ने बताया कि पूर्व में जारी विज्ञापनों के तहत विभिन्न पदों की परीक्षाएं निर्धारित कर दी गई हैं।

इन भर्तियों की परीक्षाएं होंगी आयोजित

  • पशुधन प्रसार अधिकारी (विज्ञापन संख्या-76) – 20 सितंबर 2026
  • सर्वेक्षक (विज्ञापन संख्या-74) – 20 सितंबर 2026
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन एवं कंप्यूटर प्रोग्रामर – 27 सितंबर 2026
  • कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी एवं फोटोग्राफर – 4 अक्तूबर 2026
  • कलाकार, मानचित्रकार एवं विधि सहायक – 11 अक्तूबर 2026
  • साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन एवं प्राविधिक सहायक – 18 अक्तूबर 2026
  • लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक एवं अनुदेशक – 25 अक्तूबर 2026
  • पर्यटन अधिकारी – 1 नवंबर 2026

इसके अलावा:

  • सहायक लेखाकार (विज्ञापन संख्या-79) – 4 अक्तूबर 2026
  • कृषि अर्हता के पद (विज्ञापन संख्या-77) – 11 अक्तूबर 2026
  • कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 एवं वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन संख्या-78) – 25 अक्तूबर 2026

नई भर्तियों का कार्यक्रम भी घोषित

आयोग ने आगामी भर्ती विज्ञापनों और प्रस्तावित परीक्षा तिथियों का भी कैलेंडर जारी किया है।

भर्ती का नाम विज्ञापन तिथि प्रस्तावित परीक्षा
इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती 31 अगस्त 2026 15 नवंबर 2026
वैयक्तिक सहायक भर्ती 7 सितंबर 2026 1 नवंबर 2026
वन निगम स्केलर भर्ती 8 सितंबर 2026 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक भर्ती 11 सितंबर 2026 27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती 14 सितंबर 2026 6 दिसंबर 2026
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों की भर्ती 25 सितंबर 2026 13 दिसंबर 2026
विज्ञान अर्हता के पदों की भर्ती 16 अक्तूबर 2026 तिथि बाद में घोषित होगी
विशिष्ट अर्हता के पदों की भर्ती 30 अक्तूबर 2026 24 जनवरी 2027
स्नातक अर्हता के पदों की भर्ती 6 नवंबर 2026 7 फरवरी 2027
सहायक विकास अधिकारी भर्ती 16 नवंबर 2026 21 फरवरी 2027

युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर से हजारों अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सीमा मिल गई है। लंबे समय से भर्ती विज्ञापनों और परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण घोषणा मानी जा रही है। अब अभ्यर्थी अपनी तैयारी को निर्धारित परीक्षा तिथियों के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे।

The Mountain Stories Desk


Our News, Your Views