रामनगर/देहरादून, 19 अप्रैल 2025 | द माउंटेन स्टोरीज़ ब्यूरो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर ने आज शनिवार को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए। इसके साथ ही वर्ष 2024 की सुधार और अनुपस्थित परीक्षाओं के नतीजे भी घोषित किए गए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने किया टॉप
इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में देहरादून की अनुष्का राणा ने राज्य टॉप किया है। उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त कर 98.60% के साथ पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से केशव भट्ट और कोमल कुमारी रहे, जिन्होंने 500 में से 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए।
तीसरा स्थान आयुष सिंह रावत ने पाया, जिन्होंने 484 अंक (96.80%) अर्जित किए।
लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी
इस वर्ष 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23% रहा।
-
लड़कियों का परिणाम: 86.20%
-
लड़कों का परिणाम: 80.10%
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि एक बार फिर छात्राओं ने छात्राओं पर बढ़त बनाई है। बोर्ड के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की यह बढ़ती सफलता राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को दर्शाती है।
10वीं में कमल और जतिन संयुक्त रूप से टॉपर
10वीं कक्षा में इस बार दो छात्रों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है:
-
कमल सिंह चौहान (विवेकानंद वीएमआईसी, मंडलसेरा, बागेश्वर)
-
जतिन जोशी (एचजीएस एसवीएम इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल)
दोनों ने 500 में से 496 अंक (99.20%) प्राप्त कर टॉप किया।
दूसरे स्थान पर रहीं कनकलता (SVM IC, न्यू टिहरी), जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए। कनकलता ने लड़कियों की श्रेणी में भी सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
10वीं के परिणामों में कैसा रहा प्रदर्शन?
-
डिस्टिंक्शन (सम्मान सहित): 12,439 छात्र (11.32%)
-
प्रथम श्रेणी: 30,681 छात्र (27.92%)
-
द्वितीय श्रेणी: 41,966 छात्र (38.19%)
-
तृतीय श्रेणी: 14,631 छात्र (13.31%)
बोर्ड के अनुसार, छात्रों के प्रदर्शन में संतुलित सुधार देखा गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और अभिभावकों की जागरूकता इस सुधार के पीछे प्रमुख कारण हैं।
आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम देखने के लिए:
🔗 uaresults.nic.in
🔗 ubse.uk.gov.in