uttarakhand News: मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़ें भाषण की खास बातें

Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों में ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ रही।खरगे ने जनसभा को संबधित करते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 लाख, काला धन लाऊंगा..कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है। वहीं, उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कई बातें कही।खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है।उन्होंने कहा कि मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आते हैं। आजकल राहुल गांधी तो उन्हें सोने ही नहीं दे रहे हैं। वो डर रहे हैं। हमारी न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड में अच्छी हुई लेकिन असम में घुसते ही गड़बड़ी शुरू हो गई। यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया।खरगे ने कहा कि हमने जो बनाया, उन सबको भाजपा बेचकर खा रही है। हमारे जमाने में गैस सिलिंडर 450 का था तो इनके जमाने मे 1000 पार हो गई। कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितने बर्बाद हुई।कहा कि बीजेपी, आरएसएस का एजेंडा है, सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देना। 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते। संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदी जी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खरगे ने कहा कि हत्या करने वाले को पकड़ नहीं सकते। उन्हें बगल में लिए घूमते हो। ऐसी न जाने कितनी हत्या हुई हैं। किसको मालूम? जोशीमठ में हादसा हुआ, लेकिन हादसों से बचाव की कोई सोच नहीं है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता से निकालकर फेंकना चाहिए, वरना वो जुल्म करते रहेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, बार-बार वो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। हम उन्हें बताते हैं कि हम संविधान, लोकतंत्र न बचाते तो आज मोदी चाय बेचते फिरते और मैं खेती करता ही रह जाता। आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसकी वजह कांग्रेस ही है।खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, 15 लाख, काला धन लाऊंगा…. कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे में अगर आप भी उस नेता को सपोर्ट करेंगे या सपोर्ट करते देखेंगे तो आप देश के किसान, युवा, महिला के साथ गद्दारी करेंगे

बार-बार भाजपा सवाल उठाती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। मैं उन्हें बताता हूं कि अगर कांग्रेस इन 70 साल में संविधान व लोकतंत्र को न बचाती तो मोदीजी चाय बेचते फिरते। मैं भी खेतों में ही होता। हम सब जिस मुकाम पर हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। कहा, भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है कि सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देनी शुरू कर देते हैं।
70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते, संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदीजी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। कहा, ये देवनगरी है। यहां चारधाम है, गंगा है। भगवान आपके पास है। पानी आपके पास है। अच्छे संस्थान हैं तो क्यों मोदी के पीछे घूमते हो। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं। उन्हें समझाएं कि कैसे आगे बढ़ना है।
खरगे ने कहा, दुनिया के कई देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। किसी ने 100 साल तो किसी ने 200 साल बाद महिलाओं को ये अधिकार दिया, लेकिन कांग्रेस ने संविधान में ही महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं की वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, इस तरह ही चलता रहा तो एक दिन वो देश को डुबो देंगे, लेकिन कांग्रेस और हम सब मिलकर ऐसा होने नहीं देंगे।

 


Spread the love