अवैध संबंधों के शक में पत्नी को हंसिये से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पति अशोक पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी पूनम पर शक करने लगा था। जिससे दोनों के बीच में विवाद गहराता चला गया। आखिरकार बदचलनी के शक की बिनाह पर पति ने अपनी बहन के घर में पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी के साथ हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर ही पति को हिरासत में ले लिया।

चित्र साभार – सोशल मीडिया

आजाद नगर वार्ड नंबर दो किच्छा निवासी अशोक कुमार पुत्र कन्हैया लाल का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व पूनम आयु 30 वर्ष पुत्री सुखपाल निवासी महतोष मोड़ गदरपुर के साथ हुआ था। दोनों किराये के मकान में रह कर अपना दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। अशोक कुमार ढाबे पर काम करता था। अशोक पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी पूनम पर शक करने लगा था। जिससे दोनों के बीच में विवाद गहराता चला गया। जिस पर पूनम अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। तीन-चार दिन पूर्व अशोक पूनम को मायके से मना कर अपने घर पर ले आया।

चित्र साभार – सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व किच्छा निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ अपनी बहन के घर आया हुआ था। बहन और उसका पति सुबह ही मजदूरी के लिए चले गए थे। जब वह दोपहर को घर लौटे तो भाई घर के बाहर बैठा हुआ था, जबकि घर के अंदर पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके बाद वह उसके शव के पास ही बैठ गया और  उसने भागने का भी प्रयास नहीं किया।

चित्र साभार – सोशल मीडिया

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई विनोद जोशी, ओम प्रकाश नेगी, विजय कुमार, महिला एसआई नीलम मेहरा समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की सूचना पर फाेरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। एसएसआई ने बताया कि मृतका के गले पर वार किए गए हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।


Spread the love