1 पाकिस्तानी सहित 8 यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन-भारत के इन 7 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक—देखिये लिस्ट

Spread the love

केंद्र सरकार (Central Government) ने एक बार फिर कुछ यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा कसा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने भारत का 7 और पाकिस्तान का 1 यूट्यूब चैनल (YouTube channels Block) ब्लाक कर दिया है। ये चैनल भारत विरोधी कंटेंट चला रहे थे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी रूल 2021 के तहत आपात शक्ति का इस्तेमाल करते हुए इन यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया है। जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया गया है उनपर 144 करोड़ व्यूज़ और 85.73 लाथ सब्सक्राइबर्स थे। केन्द्र सरकार ने बताया कि इन चैनलों के माध्यम से झूठे भारत-विरोधी ख़बरें चलाई जा रही थी। इस तरह की सामग्री में सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ाने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता पाई गई थी। इतना ही नहीं, ये न्‍यूज चैनल जम्मू-कश्मीर, भारतीय सशस्त्र बल जैसे संवेदनशील मुद्दों पर फेक न्यूज चला रहे थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक करता है। 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत अवरुद्ध हैं। अवरुद्ध YouTube चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया था; और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। YouTube पर ब्लॉक किए गए चैनलों द्वारा नकली भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण किया जा रहा था।’

गौरतलब है कि दिसंबर 2021 से अबतक 102 यूट्यूब आधारित न्यूज़-चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया जा चुका है। केंद्रीय आईटी मंत्री अनुराग ठाकुर ने जुलाई महीने में लोकसभा में बताया था कि 2021-22 के दौरान 78 यूट्यूब आधारित न्यूज़-चैनलों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। वहीं 560 यूट्यूब लिंक्स ब्लॉक किए गए थे।

भारत के इन 7 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक—

पाकिस्तान का 1 YouTube चैनल

News ki Dunya

इन YouTube चैनलों को ब्लॉक करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए, सरकार ने कहा, “इन YouTube चैनलों में से कुछ द्वारा प्रकाशित कंटेंट का उद्देश्य भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाना था। ब्लॉक्ड YouTube चैनलों के विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए थे।


Spread the love