काम बोलता है!, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला दूसरा सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Spread the love

कहते हैं न “काम बोलता है” उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उनके कार्यकाल में 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है, जिससे उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था, जो 30 सितंबर 2024 को समाप्त हो रहा था। इस निर्णय के बाद, वे अपने पद पर अगले छह महीने तक बनी रहेंगी।

चित्र साभार – सोशल मीडिया

राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी हैं। उन्होंने 1 फरवरी 2024 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2024 में होने वाली थी, लेकिन धामी सरकार ने उन्हें विस्तार देते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया था। उनका सेवा विस्तार मिलने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को उन्हीं के माध्यम से भेजा गया था।

 

यदि रतूड़ी को यह विस्तार नहीं मिलता, तो वरिष्ठता के आधार पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव बनने के प्रबल दावेदार थे। हालांकि, सेवा विस्तार मिलने के बाद अब इस चर्चा को विराम मिल गया है।


Spread the love