पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई, विकास और सुशासन के कार्यों की सराहना

Our News, Your Views

पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई, विकास और सुशासन के कार्यों की सराहना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और आमजन के हितों को केंद्र में रखकर लिए गए निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है।

पूर्व विधायकों ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों ने विकास को नई गति दी है तथा जनकल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को जनहितकारी बताते हुए राज्य की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता, जनसेवा और विकास के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के प्रयास और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने राज्य के विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में बीते वर्षों के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।


Our News, Your Views