विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ आयी बीजेपी एक बार फिर दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। सरकार बनाने की कवायद में बीजेपी संगठन की तरफ से नवनिर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि हाईकमान होली के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाने के पक्ष में है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 20 मार्च तक मुहर लग सकती है।
