उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा ,यमुनोत्री हाईवे पर खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत

Spread the love

उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में उत्तराखंड में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है जिसमे पांच की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।शुक्रवार को चमोली जनपद में मैक्स दुर्घटना में 12 व्यक्तियों की मौत हुई थी।यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार को फिर सुबह एक और हादसे की खबर सामने आ गई।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास नौगांव पलेठा जा रही वैगनआर कार दुर्घटना का शिकार हुई।कार में छह लोग सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरी  है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे दून अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और नींद की झपकी माना जा रहा है। जहां पर यह घटना हुई, वहां पर राजमार्ग 21 फीट से अधिक चौड़ा है, लेकिन उस स्थान पर क्रैश बैरियर और पैराफिट नहीं बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये और घायल के नि शुल्क उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। घटना में अमर सिंह (70) निवासी तिलोथ उत्तरकाशी, गंगी देवी (67) पत्नी अमर सिंह निवासी उत्तरकाशी, प्रेमलाल (65) निवासी टीचर कालोनी उत्तरकाशी, श्यामली देवी (52) पत्नी प्रेम लाल व बलबीर चौहान (67) पुत्र कुंदन सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


Spread the love