भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

Spread the love

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया।

द्रौपदी मुर्मू आगामी 25 जुलाई  को राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी, इस चुनाव में  द्रौपदी मुर्मू ने पहली वरीयता वाला 2824 वोट हासिल किये वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को प्रथम वरीयता के 1877 वोट मिले।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गाँव में हुआ था, वह आदिवासी संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया था उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
18 मई 2015 को उन्होंने झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी, वह 6 साल 1 महीना और 18 दिन इस पद पर रही।
मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी समेत NDA के नेताओं  ने मुर्मू को जीत की बधाई दी वही यशवंत सिन्हा ने भी मुर्मू को जीत की बधाई दी।

Spread the love