उत्तराखंड में आगामी 6 जनवरी 2025 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत अद्यतन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची में कुल 1,23,250 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 58,917 पुरुष, 64,322 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।


