डोर टू डोर अभियान चला युद्ध स्तर पर काम—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों में डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया। साथ ही, अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के लिए दौरा करने के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोटर लिस्ट को अपडेट करता है। इस प्रक्रिया में अब साल में चार अर्हता तिथियां—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर—निश्चित की गई हैं, जिनमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
पांच साल में 11 लाख से अधिक नए मतदाता—
पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में 1 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर 11,35,590 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। इनमें 5,33,007 पुरुष, 6,02,418 महिलाएं और 165 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
वर्षवार नए मतदाता:—
- 2020: 1,18,732
- 2021: 1,40,528
- 2022: 3,60,686
- 2023: 1,34,461
- 2024: 2,57,933
इस वर्ष 2025 में नए मतदाताओं की संख्या 1,23,250 है।
जनता से फीडबैक लिया गया—
अधिकारी नियमित रूप से पोलिंग बूथों पर जाकर सुपर चेकिंग कर रहे हैं और मतदाताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। 6 जनवरी 2025 को अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही उत्तराखंड में आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार हो जाएगी।