रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Spread the love

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर महिलाओं को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम यानी उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।


Spread the love