सरकार ने दी कोरोना टेस्ट कीमत में राहत, जानिए क्या है नई दरें

Our News, Your Views

 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकतम दर 500 रूपये कर दी है वहीं रेपिड एंटीजन टेस्ट की दर घटाकर 427 रूपये की गई है। बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों में इससे पहले कोरोना आरटीपीसीआर जांच 900 रूपये तथा रेपिड एंटीजन टेस्ट की दर 719 रूपये थी। सरकार के इस कदम से आम जनमानस को राहत मिलेगी।

नई दरों के अनुसार, सरकारी अस्पताल द्वारा लिए गए सैंपल अगर प्राइवेट प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाते हैं तो आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत सिर्फ 400 रूपये होगी।


Our News, Your Views