राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा केदार से आशीर्वाद माँगा। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
बाबा केदारनाथ जी के दर्शन…
सभी तीर्थ पुरोहितों जी से भेंट की…
शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है।
बाबा केदारनाथ जी का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की… https://t.co/G7h6IdZeSO
— LT GENERAL GURMIT SINGH (Retd) (@LtGenGurmit) September 28, 2023
उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की।राज्यपाल ने विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बाबा केदारनाथ जी के दर्शन…
सभी तीर्थ पुरोहितों जी से भेंट की…
शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है।
बाबा केदारनाथ जी का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की… https://t.co/G7h6IdZeSO
— LT GENERAL GURMIT SINGH (Retd) (@LtGenGurmit) September 28, 2023
इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल ने चीन सीमा से सटे मलारी में आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।