31 अक्टूबर से खेल महाकुंभ 2023 का आगाज़, बच्चों के लिए सुनहरा अवसर: रेखा आर्या

Spread the love

खिलाड़िओं, खेल प्रेमियों के लिए ख़ुशी की खबर है की तय किया गया है 31 अक्टूबर से खेल महाकुम्भ का आगाज हो जायेगा। जिसे लेकर खेल मंत्री ने सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश दे दिए हैं। खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, चार लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। जिससे की छुपी हुई प्रतिभाओं को भी सामने लाया जा सकेगा।

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुंभ-2023 का  आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे। साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में आगामी कुछ दिनों में होने वाली प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कर दी जायेगी।

File Photo- Sports Day

सम्बंधित अधिकारी बताते हैं कि, खेल महाकुंभ में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार की राशि बढ़ाई गई है। ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पांच सौ, दूसरे पर रहने वाले को चार सौ और तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन सौ रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि में बढ़ोत्तरी हुई है।

File Photo- Sports Day

प्रति खिलाड़ी भोजन की राशि को 225 रुपये के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1500 रुपये, दूसरे पर एक हजार और तीसरे पर सात सौ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। खेल मंत्री ने सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए हैं।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार,निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love