उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 PPS अधिकारियों के तबादले
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को अविलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
- प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर।
- स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून।
- मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
- उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून।
- हरबंस सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल।
- शेखर चंद्र सुयाल — अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून।
- अनुषा बडोला — अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधम सिंह नगर।
- अमित कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी।
- राजेश कुमार भट्ट — पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय।
- मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल।
- अभय सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण।
- दीपक सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर।
इस फेरबदल को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। मैदानी जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती से कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
