अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

Our News, Your Views

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत हो गई है। प्रयागराज में हुई उनकी मौत। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र गिरी का शव बाग़म्बरी मठ के उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्रयागराज के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए हैं और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी इस बात की तफसीस कर रहे है कि कंही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या तो नहीं की। बताया जा रहा है कि आज भी नरेंद्र गिरी अपने कई शिष्यों से मिले। उनके अनुयायी भी कल और आज दिन भर उनसे मिलते रहे और अचानक ही देर शाम को कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

चर्चा है कि पिछले दिनों हरिद्वार कुम्भ के दौरान नरेंद्र गिरी का अपने ही शिष्य महंत आनंद गिरी से विवाद हो गया था और उन्होंने आनंद गिरी को अखाड़े से और मठ दोनों जगह से निष्काषित कर दिया था। नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं है।


Our News, Your Views