आज है वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस, जानिए क्या है फोटोग्राफी दिवस का इतिहास और कब और कैसे ली गयी थी पहली तस्वीर!

Spread the love

आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जा रहा है। कहते हैं एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है। तस्वीरों के इसी महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 19 अगस्त के दिन विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ का इतिहास 1837 से जुड़ा है। विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरा में कैद किया है। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर देश भर में जो कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उनके लिए हर वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस 2023 के लिए थीम ‘लैंडस्केप’ तय की गयी है।
आइये जानते हैं क्या है विश्व फोटोग्राफी दिवस और कब और कैसे ली गयी पहली तस्वीर—-

वैसे तो फोटो हर किसी के लिए खास होती हैं क्योंकि ये उनके जीवन से जुड़े बीते पलों को वापस जीने का मौका देती हैं।लेकिन विश्व के इतिहास में भी फोटो की अहमियत को समझना भी जरूरी है। क्योंकि तस्वीरों के जरिये ही वर्तमान में ये जाना जाता रहा है कि इतिहास के पन्नों में क्या दर्ज है।

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ का इतिहास 1837 से जुड़ा है। यह वह साल था जिसे फोटो खींचने की शुरुआत माना जाता है। जब फ्रांसिस जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने ‘डॉगोरोटाइप’ का आविष्कार किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस सरकार ने ‘डॉगोरोटाइप’ आविष्कार की घोषणा की थी और इसका पेटेंट भी प्राप्त किया था। इसी दिन की याद में ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ यानी ‘विश्व फोटोग्राफी डे’ मनाया जाता है।

आज से 182 साल पहले यानी वर्ष 1839 में अमेरिका के रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने दुनिया की पहली ‘सेल्फी’ क्लिक की थी। हालांकि उस समय, सेल्फी क्या होती है, यह कोई जानता भी नहीं था। रॉबर्ट कॉर्नेलियस की वह तस्वीर आज भी यूनाइटेड स्टेट लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस प्रिंट में सहेज कर रखी गई है। रॉबर्ट कॉर्नेलियस ने फिलाडेल्फिया में पिता की दुकान की तस्वीर खींचने के लिए कैमरा सेट किया और उसके बाद पिक्चर क्लिक की थी। तब फोटो खींचने के लगभग 3 मिनट के बाद पोट्रेट तस्वीर निकल कर बाहर आयी थी।

विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाये जाने का उद्देश्य फोटोग्राफी की कला को बढ़ावा देना है। इसी वजह से इस दिन कई तरह के प्रोग्राम आयोजित किये जाते हैं और फोटो प्रदर्शनियां भी लगाई जाती हैं। जिसके माध्यम से देश के फेमस फोटोग्राफर्स द्वारा क्लिक की गयीं दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाता है। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर देश भर में जो कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उनके लिए हर वर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस 2023 के लिए थीम ‘लैंडस्केप’ तय की गयी है।


Spread the love