उत्तराखंड में आज से फिर मौसम का मिज़ाज़ बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन आज और कल मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इससे लोगों की परेशानियों में इजाफ़ा होने का अनुमान हैं. इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

20 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here