भारी बारिश का “रेड अलर्ट”-मौसम विभाग  

Our News, Your Views

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने “रेड अलर्ट” जारी किया है। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है, इसके आलावा 23 जुलाई को बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और चमोली के जिलों में कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना बनी हुई है। राज्य सरकार को आने वाले अगले दिनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के सुझाव भी दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज (21जुलाई) उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने हरिद्वार,देहरादून,टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं कहीं बहुत ज्यादा बारिश सम्भावना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है तो वहीँ मैदानी क्षेत्रों के नीचे के इलाके बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के सुझाव दिए जाते हैं। पहाड़ी प्रदेश होने के कारण बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्ग मलबे से अवरुद्ध हो जाते हैं और यात्रियों को अनेकों समस्याओं से जूझना होता है।


Our News, Your Views