मारा गया विकास दुबे, मुठभेड़ में मौत। भागने की फ़िराक में था   

Our News, Your Views

कानपुर मुठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गयी है। विकास दुबे को सड़क के रास्ते उज्जैन से  कानपुर लाया जा रहा था।  पुलिस का कहना है कि जिस वाहन  से विकास दुबे को स्पेशल टास्क फाॅर्स को पुलिस कानपुर लेकर आ रही थी वह रास्ते में पलट  गयी जिसके बाद उसने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल लेकर भागने भागने कि कोशिश की, एसटीएफ ने उसे सरेंडर करने को कहा इसके बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। विकास को कितनी गोलियां लगी हैं हालांकि इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।  

 


Our News, Your Views