भाजपा प्रदेश कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को अंतिम विदाई

Our News, Your Views

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को अंतिम विदाई

देहरादून, बुधवार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Bhuvan Chandra Khanduri मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोक और संवेदनाओं का माहौल देखने को मिला। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, Ritu Khanduri Bhushan विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आए। उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मेजर जनरल खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने उत्तराखंड में सुशासन, विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देने का काम किया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक अनिल नौटियाल, सहदेव पुंडीर, आशा नौटियाल और संजय डोभाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं, केडी पुरोहित, विजया बड़थ्वाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद लोगों ने मेजर जनरल खंडूड़ी के व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और प्रदेश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें एक सच्चा जननेता, ईमानदार प्रशासक और अनुशासित व्यक्तित्व बताया। उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।


Our News, Your Views