ड्राइवर-कंडक्टरों को आर्थिक मदद के इलाज के बाद अब इन्हें भी राहत दे सकती है सरकार…

Our News, Your Views

कोरोना के कारण कई कारोबार प्रभावित हुए हैं, कोरोना कर्फ्यू के चलते पर्यटन क्षेत्र व इससे जुड़े कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। सरकार ने इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत देने का भी ऐलान किया है, और ऐसे लोगों को डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रूपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

वहीं अब सरकार प्रदेश में करीब डेढ़ लाख यात्री वाहनों का टैक्स माफ करने की तैयारी में है। परिवहन विभाग ने टैक्स माफी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। यदि सरकार प्रस्ताव को पास कर देती है तो प्रदेश में डेढ़ लाख मोटर सवामियों को इसका लाभ मिलेगा। कोरोना काल में बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, विक्रम, मैजिक का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अप्रैल महीने से कोरोनो की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया था, जिस कारण यात्रा वाहनों का संचालन नहीं हो पाया।

यात्री वाहनों के मालिकों ने सरकार से आर्थिक मदद, टैक्स में छूट के साथ ही किराया बढ़ाने की मांग की, सरकार यात्री वाहनों के ड्राइवर-कंडक्टरों को छह महीने तक 2-2 हजार रूपए की आर्थिक मदद देने का आदेश कर चुकी है। अब टैक्स माफ करने की तैयारी चल रही है। परिवहन विभाग ने अप्रैल से जून तक का टैक्स माफ करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर वित्त को भेज दिया है। प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा, जिसके बाद कैबिनेट इस पर कोई फैसला लेगी।


Our News, Your Views